फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018: मथुरा के ललित अग्रवाल ने आगरा मंडल में किया टॉप

Sun, 27 May 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
खुशी से उछल पड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर में घोषित हो गया। इसी के साथ ही स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और स्कूल का इंतजार खत्म हो गया।
विज्ञापन


मथुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ललित अग्रवाल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल कर आगरा मंडल पहले स्थान पर रहे हैं। फिरोजाबाद के हर्षवर्धन 98 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

आगरा के जॉन मिल्टन स्कूल की छात्रा मानसी अग्रवाल ने 97.6 फीसदी के साथ मंडल में तीसरा स्थान हासिल किया है। रिजल्ट देखकर स्टूडेंट्स खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ललित अग्रवाल अाैर दिव्यांश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10,878 स्टूडेंट्स परीक्षा में पंजीकृत थे। आगरा के स्कूलों में सीबीएसई परीक्षा का रिजल्ट देखने के इंतजाम किए गए हैं। 

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा मार्च से शुरू हुई थी। शनिवार को 12वीं के स्टूडेंट्स cbse.examresults.net, cbseresults.nic .in, results.gov.in पर रिजल्ट देखा गया। 
 
ये हैं आगरा मंडल के टॉपर
मथुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ललित अग्रवाल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल कर जिला में अव्वल।
फिरोजाबाद में किड्स स्कूल के हर्षवर्धन 98 फीसदी के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे। 
आगरा में 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जॉन मिल्टन स्कूल की छात्रा मानसी अग्रवाल ने जिले में टॉप किया है।
एटा में ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के विशाल बाबू ने 96.6 अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। 
मैनपुरी में सुदिती ग्लोबल एकेडमी के दिव्यांश राठौर ने 96.4 अंकों के साथ परचम लहराया। 
कासगंज में गर्वित भारद्वाज ने 94.4 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें