फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहते हैं हर्ष प्रताप राठौर

विज्ञापन
15एमएनपी-41-हर्ष प्रताप सिंह ने 99 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह करके दिखाया है जिले के गांव जींगना निवासी हर्ष प्रताप राठौर ने। हर्ष प्रताप शहर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी का छात्र है। हर्ष प्रताप ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान बनाया है।
विज्ञापन

हर्षप्रताप के पिता योगेश सिंह राठौर किसान हैं तो मां राधा देवी गृहिणी हैं। हर्ष प्रताप ने बताया कि यदि लक्ष्य निर्धारित किया जाए तो सफलता स्वत: ही मिल जाती है। हर्ष प्रताप ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 99, गणित में 100, विज्ञान में 99 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त कर कुल 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष प्रताप ने कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त किए। हर्ष अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई लेखपाल प्रशांत राठौर और विद्यालय के शिक्षकों को को देना चाहते हैं। हर्ष आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहता है। हर्ष ने बताया कि उसने विद्यालय के अतिरिक्त चार से पांच घंटे घर पर ही पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें