घिरोर। कस्बा स्थित एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी में कक्षा 12 के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र - छात्राओं ने शहीदों की याद में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाबजूद शिक्षण कार्य में उच्च स्थान लाने वाले प्रखर गर्ग विद्यार्थियों को मिस्टर हैंडसम को पुरस्कार प्रदान किया गया। मिस ब्यूटीफुल का पुरस्कार पूजा यादव को दिया गया। मिस्टर परफेक्ट का पुरस्कार अनंत प्रताप, मिस परफेक्ट, प्रगति भदौरिया, मिस फेयरवेल निखिल यादव, मिस परफेक्ट वर्तिका अग्रवाल के साथ अन्य छात्र छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बच्चों को परीक्षा की तैयारियों के किलए प्रेरित किया। इस अवसर पर निदेशक सर्वेश गुप्ता, कृष्णानंद गुप्ता, रोहित गुप्ता, मोहम्मद बाबर, सरिता सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
-
संत गाडगे जयंती के लिए लोगों से किया संपर्क
मैनपुरी। संत गाडगे मानवोत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश दिवाकर के साथ जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। समिति के पदाधिकारी गांव बडेरी, ईकरी, नगला गोसांई, महलोई, परोंख आदि गांवों में पहुंचे। यहां ग्रामीणों से मुलाकात कर 26 फरवरी को आयोजित होने वाले संत गाडगे की जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर करन सिंह दिवाकर, राहुल दिवाकर, सतेंद्र दिवाकर, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।