फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: गंगा में संभलकर करें स्नान, बैरिकेडिंग न लांघें

Thu, 23 May 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बुद्धपूर्णिमा पर आज गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे। गंगा स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गंगा स्नान करते समय लोग गहरे पानी में न जाएं और हादसों का शिकार न हों इसके लिए बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सावधान किया गया है। स्थानीय गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। कछला गंगा घाट पर पीएसी की फ्लड यूनिट भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पिछले एक माह में गंगा में स्नान करते समय कई लोग डूबने का शिकार हुए। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन गंगा स्नान को लेकर संवेदनशील है। जिले के लहरा, कादरगंज और सहवाजपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचेंगे। वहीं बदायूं जनपद के कछला गंगाघाट पर भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। कछला गंगा घाट पर बदायूं जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। वहीं अपने जिले की सीमा में लहरा, सहवाजपुर और कादरगंज गंगाघाट पर बैरिकेडिंग की गई है। जिससे गंगा स्नान करते समय कोई हादसा न हो।
घाट पर पुलिस भी तैनात रहेगी। जो लोगों को गहरे पानी की ओर न जाने के लिए जागरूक करेगी। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने यातायात निरीक्षक को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए हैं। कासगंज से कछला की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस के अलावा कासगंज और सोरोंजी थाना पुलिस को जिम्मेदारी गई है। जिले की कछला चौकी की सीमा पर पुलिस को तैनात किया गया है। वाहनों की पार्किंग सड़क पर न हो इसके लिए अलग पार्किंग क्षेत्र भी चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन




वर्जन

- बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए जिले के सहवाजपुर, लहरा और कादरगंज गंगाघाट पर बैरिकेडिंग करके व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जिससे लोग गहरे पानी में न जाएं और हादसे के शिकार न हों। यातायात व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई गई हैं। अपर्णा रजत कौशिक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें