फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : हमलावर हैं मगरमच्छ, चंबल किनारे जाने से बचें

विज्ञापन
बाह: चंबल नदी में हमलावर हैं मगरमच्छ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
बाह। मगरमच्छ के हमले में बुधवार को गुढ़ा गांव के किसान मंगल सिंह के घायल होने के बाद वन विभाग ने चंबल नदी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि चंबल सेंक्चुअरी में राजस्थान से लगे रेहा से लेकर इटावा से जुड़े उदयपुर खुर्द तक नदी क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों को नदी क्षेत्र में पशुओं को चराने या पानी पिलाने न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बता दें कि चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मगरमच्छ के शिशु नदी किनारे आ जाते हैं, उनको नुकसान के अंदेशे में मगरमच्छ हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि तटवर्तीय गांवों में गठित 60 वन समितियों के माध्यम से भी मगरमच्छ के हमले से बचने को नदी किनारे एवं तेंदुए के हमले से बचने के लिए बीहड़ में जाने से बचने को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुढ़ा में हाथ-पांव धोते समय हमले का शिकार हुए किसान मंगल सिंह को मुआवजा दिलाने के लिए विभाग विधिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें