फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से गेहूं लादकर जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को एसडीएम सदर और मंडी प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से क्रय कर गेहूं लादकर जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े। दोनों पर मंडी शुल्क और शमन शुल्क आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

कृषि कानून वापस होने के बाद नवीन मंडी के बाहर फसलों की खरीद या बिक्री प्रतिबंधित है। प्रशासन ने भी अब सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा के निर्देशन में मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने टीम के साथ चेकिंग की। करहल रोड पर गेहूं लादकर जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े। इसमें 64 क्विंटल गेहूं किसानों से घिरोर क्षेत्र में क्रय किया गया था, लेकिन इस पर कोई मंडी शुल्क अदा नहीं किया गया था। इस पर मंडी सचिव ने दोनों ट्रैक्टर पकड़कर मंडी में खड़े कराए। साथ ही उन पर मंडी शुल्क और शमन शुल्क के रूप में 22176 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। अब तक मंडी प्रशासन अवैध रूप से क्रय किए जा रहे गेहूं के मामले में 62 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर चुका है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।
मंडी के बाहर फसलों की खरीद-बिक्री कानूनी रूप से अवैध है। शुक्रवार को घिरोर क्षेत्र से खरीदकर ले जाया जा रहा दो ट्रैक्टर गेहूं पकड़ा है। इस पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन कुमार कोहली, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें