फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवा महोत्सव 2015 में फैशन का जलवा

Sun, 11 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं हूं सुपरमैन, सलमान का फैन। दिल में बजी घंटी यार...टन...टन जैसे गीतों पर डांस का धमाल तो मंच पर कैटवाक करतीं बला की खूबसूरत प्रतिभागी। मौका था डा. एमपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल में शनिवार को आयोजित आरएस ग्रुप जलवा महोत्सव 2015 का। दूसरे चरण में गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुरीली आवाज से सभी को मुरीद बना लिया। अंतिम चरण में फैशन शो हुआ। मंच पर जैसे ही प्रतिभागियों ने कैटवाक शुरू की हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।  सबसे आकर्षण का केंद्र टीवी कलाकार किश्वर मर्चेंट रहीं। उन्होंने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। इससे पहले सपा नेता मिश्रीलाल राजपूत, रेनू नंदा, पीयूष अग्रवाल, आशू मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। प्रत्यूष भदौरिया, दीपक शर्मा, सिकंदर राजपूत, अलका सिंह, दीपक जैन, कबीर, पंकज गुर्जर, प्रियंका वशिष्ठ निर्णायक रहे। कार्यक्रम में संचालक विशाल, सहआयोजक सचिन शुभ शर्मा, मनीष राय, विनय दीक्षित, कपिल आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें