फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलते समय पानी से भरी हौद में गिरने से मासूम बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरेकापुरा स्थित ठार भरत सिंह में बृहस्पतिवार को नए साल की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खेलते समय 18 माह की मासूम बालिका की पानी से भरी लडावनी (हौद) में गिरने से सांसें थम गईं।
विज्ञापन

ठार भरत सिंह गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे पत्नी के साथ खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। घर पर उनकी 18 माह की पुत्री उपासना थी। खेलते-खेलते वह घर के पास बने पानी से भरी लडावनी में गिर गई। करीब आधे घंटे बाद परिवार की चचेरी बहन टैंक से पानी लेने पहुंची, तो पानी में बच्ची के जूते दिखाई दिए। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को लडावनी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर से मां की रो-रोकर हालत खराब है। पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिवारवालों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें