फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-राजस्थान सीमा पर ग्रामीणों ने गो तस्कर को पीट-पीटकर मार डाला, एक अन्य की हालत गंभीर

Tue, 23 Jun 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • मथुरा जिले के गांव कांमर और राजस्थान के नौनेरा में पकड़े थे तस्कर, मेटाडोर में भरकर ले जा रहे थे गोवंश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के गांव कामर और राजस्थान के गांव नौनेरा के बीच गोवंश ले जा रहे गो तस्करों की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। बचकर भाग रहे दो गो तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई लगाई। 

विज्ञापन


उपचार के लिए ले जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई। दो तस्कर नौनेरा के ग्रामीणों ने राजस्थान पुलिस को सौंप दिए। मथुरा की थाना कोसी पुलिस ने भी मामला राजस्थान का बताया है।


सोमवार सुबह गोवंश से भरी मेटाडोर (टाटा 407) को गांव कामर व भरतपुर (राजस्थान) की कामां तहसील के गांव नौनेरा के ग्रामीणों ने सीमा पर घेर लिया। यहां ग्रामीण और गो तस्कर आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों को भारी पड़ते देखकर गो तस्कर भागने लगे। 

विज्ञापन

मथुरा की ओर आए तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा

दो गो तस्कर यूपी के गांव कामर के जंगलों की ओर भागे, जबकि दो राजस्थान की ओर भाग गए। मथुरा की ओर आए दोनों तस्करों को कामर के ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मारपीट में घायल हुए दोनों गो तस्करों को ग्रामीणों ने सीएचसी कोसीकलां में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम हरफूल पुत्र अतरे (28) व मुनीम (40) पुत्र पटवारी निवासी रोहनदा अरनिया जिला बुलंदरशहर बताया। हरफूल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि मामला राजस्थान सीमा के गांव नौनेरा थाना जुरहेरा का है। वहां की पुलिस ने भी दो गो तस्करों और उनकी मेटाडोर को पकड़ा है। कार्रवाई वहां की पुलिस कर रही है। यहां पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके बाद मामला राजस्थान पुलिस के लिए रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

सुर्खियों में रहता है कामर

कोसीकलां का कामर गांव गोतस्करों के मुफीद बनता जा रहा है। हरियाणा, राजस्थान की सीमा पर बसा होने के कारण गोतस्कर गायों को भरकर यहां से दूसरे प्रांतों को साफ बच के निकल जाते हैं। 

बीते दिन भी हरियाणा के ग्रामीणों को गो तस्करी के मामले में पकड़ा था, इसे रोकने के लिए कई बार हरियाणा के ग्रामीणों के साथ पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन तस्कर अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।

मथुरा के एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि गो तस्करी के मामले में मारे गए गोतस्कर का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ कई मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें