दूसरे दिन भी लदान हुआ नरहौली की टंकी परिसर में बंद मवेशी का
बाह। खेतों में फसलें चरने से गुस्साए किसानों ने नरहौली गांव के पानी की टंकी परिसर में रविवार को घेर कर 28 मवेशी बंद कर दिए थे। पशु पालन विभाग की टीम ने मवेशी को टैग लगाए थे। मंगलवार को 5 सांड़ कुंडौल, 12 गाय जरार गोशाला भेजे गए थे, जबकि 11 सांड़ रह गए थे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया बुधवार को पांच सांड़ गोशाला भेजे गए। किसानों सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, सुरेश चंद्र, देवेंद्र सिंह, जगदीश, सरनाम सिंह, सत्यपाल सिंह, अंकेश ने बताया कि दिन रात पहरेदारी के बाद भी फसलें नष्ट होने पर खेतों में घुसे मवेशी को नरहौली पानी की टंकी परिसर में बंद किया था।