फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मवेशी को करंट से बचाने के चक्कर में झुलसा पशुपालक

Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के बनूपुरा गांव में एचटी लाइन के नीचे होने के कारण सदैव हादसा आशंका बनी रहती है। रविवार को एक मवेशी लटके तार की चपेट में आ गया। मवेशी को करंट से बचाने के लिए पशुपालक दौड़ा इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तारों को ऊंचा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनूपुरा गांव निवासी नेम सिंह की भैंस रविवार को चरने के लिए खेत की तरफ गई थी। रास्ते में विद्युत पोल के पास एचटी लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा था। जिसकी चपेट में भैंस आ गई। नेम सिंह ने उसे बचाने के लिए भागा, इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
हादसे की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। दूसरी तरफ करंट लगने से भैंस भी मर गई। किसान ने बताया कि भैंस के मरने से करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ हे। ग्रामीण विद्युत निगम की लापरवाही पर रोष जता रहे हैं। ग्राम प्रधान राकेश यादव का कहना है कि एचटी लाइन के तारों के नीचे रहने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गांव निवासी पप्पू, नरेश, रामचंद्र, वीरपाल, वीरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से एचटी लाइन के तारों को ऊंचा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें