गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के जैधर गांव निवासी महिला ने सास-ससुर पर पिटाई किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में महिला ने सास-ससुर को नामजद किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
जैधर गांव निवासी निवासी पूनम देवी पत्नी शिवम ने दर्ज कराए गए मामले में पुलिस को बताया कि उसके पति शिव जीविकोर्पाजन के लिए बाहर रहते है। ऐसे में वह सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि उसे उसके ससुर सुखराम और सास सुनीता देवी आए दिन परेशान करती रहती हैं। 8 मई को जब उसने सास-ससुर से खर्चे के लिए रुपये मांगे तो दोनों ने उसे गालियां देते हुए उसकी पिटाई की। इस दौरान वह और उसका पुत्र कृष घायल हुए। आरोप है कि सास-ससुर उसे और उसके पुत्र को मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।