मैनपुरी। विकासखंड जागीर की ग्रामसभा गोशलपुर गहियर की महिला प्रधान किशोरी देवी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाने जाने पर निरस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में गठित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने अभिलेखों के आधार पर यह निर्णय लिया। सत्यापन समिति की रिपोर्ट शिकायतकर्ता को भी भेजी गई है।
विकासखंड जागीर के गोशलपुर गहियर गांव निवासी किशनलाल कठेरिया ने प्रधान किशोरी देवी के अनुसूचित जाति धनगर के प्रमाण पत्र को फर्जी होने की शिकायत डीएम से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि प्रधान गड़रिया जाति की हैं। लेकिन वो धनगर जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नामांकन की है। शिकायत की जांच करने पर आरोप सही पाया गया। जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति की बैठक में सीडीओ विनेाद कुमार, एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल मौजूद रहे।