फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवती के खाते से निकाली गई नकदी कराई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोबाइल पर आए एक मैसेज को ओपन करते ही आजाद नगर निवासी एक युवती के खाते से करीब 45 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। शुक्रवार को खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नम्रता भदौरिया शहर के कचहरी रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल में एकाउंटेंट हैं।
10 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। नम्रता ने जब इस मैसेज में भेजे गए लिंक को ओपन किया तो कुछ ही देर में उनके खाते से 44837 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होते ही नम्रता के होश उड़ गए। एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी गई। जांच के दौरान टीम के एक्सपर्ट विजय कुमार, महीपाल, सरयू, मनोज कुमार ने खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज करा दिया। इसके बाद युवती के खाते से निकाली गई धनराशि वापस करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें