दिवाली के त्योहार पर आगरा में नकदी का संकट गहरा गया है। शहर के अधिकांश एटीएम तीन दिनों से खाली पड़े हैं। बैंक की छुट्टियों और एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसियों की लापरवाही से लोगों और व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोशनी के पर्व दिवाली पर शहरवासियों को नकदी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। तीन दिनों से शहर के अधिकांश एटीएम खाली हैं। बैंक में छुट्टी और एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसियों की लापरवाही से व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
शहर में 20 से अधिक सरकारी और निजी बैंकों की 400 से ज्यादा शाखाएं संचालित हैं। 20 लाख से अधिक खाताधारकों की सहूलियत के लिए 300 से अधिक एटीएम लगाए गए हैं।
इसके बावजूद त्योहार में नकदी का संकट खड़ा होना बैंक प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि त्योहार पर ऑनलाइन पेमेंट में सर्वर की समस्या के चलते नकदी ही मुख्य जरिया होती है लेकिन एटीएम से निराशा हाथ लगी।