फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सेल्समैन के घर में 15 लाख की चोरी, बेटी का मुंडन कराने गया था परिवार; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 10 Mar 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेल्समैन के घर में घुसे चोर 15 लाख का माल ले गए। चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर में बेटी का मुंडन कराने परिवार सहित गए एक सेल्समैन के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बजरंग नगर निवासी जितेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे परिवार सहित अपनी बेटी का मुंडन कराने के लिए जेवर जिले के घंसानिया गांव गए थे। इसी दौरान खाली पड़े मकान में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़ दिया।

अलमारी में रखी सोने की दो जोड़ी झुमकी, पेंडल सहित सोने की चेन, चार चूड़ियां, चार अंगूठियां, दो जोड़ी पायल, 15 चांदी के सिक्के, करीब एक किलो पुरानी चांदी और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत 15 लाख रूपये से अधिक बताई है। मंगलवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


चोरी का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



http://


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें