जगनेर। क्षेत्र के गांव सरेन्धी में सोमवार मध्य रात्रि को चोरी हुई। प्रदीप के घर से अलमारी तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। उन्होंने रामू के घर का शटर वाला गेट तोड़ने का भी प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। सूचना पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद