फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहरई गांव में घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। थाना ताजगंज क्षेत्र के कहरई गांव में बुधवार की चोरों ने एक घर में चोरी की। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये और जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कहरई गांव निवासी सोनपाल ने पुलिस को बताया कि उसके घर की चहारदीवारी नीची है। इसी दीवार को कूदकर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी का लॉक खोलकर 50 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, बिछुआ आदि जेवर उठा ले गए। सुबह जागने पर अलमारी खुली और रुपये व गहने गायब देख घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें