फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किए जाएं वाद

Fri, 24 Nov 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को होगा। इसमें वादों को चिन्हित करने के लिए प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय्यद माउज बिन आसिम ने बृहस्पतिवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा की गई। विद्युत से संबंधित मामले, एनआई एक्ट, ई-चालान, आपराधिक शमनीय वादों और न्यायालयों में लंबित वादों में से चिन्हित वादों को निस्तारित करने का सुझाव दिया गया। वादों को सुलह-समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत की तिथियों 6 से 8 नवंबर में निस्तारित करने और सिविल वादों को आगामी प्री-ट्रायल बैठकों में निस्तारित करने के सुझाव दिए गए। अपर जिला जज प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर वादों को निस्तारित कराने की अपील वादकारियों से की। बैठक में नोडल अधिकारी घनेंद्र कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें