कासगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक लिपिक ने तत्कालीन डीआईओएस के यूजर आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग करके 38 शिक्षकों की एनपीएस कटौती को अन्य बीमा कंपनी में निवेश कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर सोरोंजी पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।शासन से एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों व कर्मियों की एनपीएस कटौती स्कीम लागू की गई। इस कटौती के धन को बीमा कंपनी में निवेश किया जाता है। जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक नेम सिंह ने इसमें खेल कर दिया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 38 शिक्षकों की एनपीएस कटौती बिना सहमति लिए अन्य बीमा कंपनियों निवेश करा दी। जब इस बात का खुलासा हुआ तो विभाग में खलबली मच गई। इस खुलासे के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने आरोपी लिपिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।