फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में टूटने की कगार पर 10 हजार शादियां, दंपतियों में झगड़े की ऐसी वजह; जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 01 Aug 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शादी के कुछ दिन नहीं बल्कि वर्षों बाद दंपतियों में मनमुटाव के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी वजह से रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच रहा है। आखिर इनके पीछे की मुख्य वजह क्या है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी को 20 साल हो गए। पति अक्सर रात में फोन पर दूसरे से बात करता था। पत्नी जागती थी तो फोन काट देता था। पत्नी के पूछने पर पति ने नहीं बताया तो बात बढ़ गई। 6 साल से दोनों अलग रह रहे हैं। पत्नी को शक है कि पति के किसी और से संबंध हैं। पति आरोप को गलत बता रहा है। यह मामला एक बानगी है। परिवार न्यायालय में ऐसे 10 हजार से अधिक केस चल रहे हैं। शक के कीड़े ने जहां दंपती को अलग कर रखा है वहीं बच्चों के भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

केस-1
लोहामंडी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2004 में बाह क्षेत्र में हुई थी। पत्नी सरकारी कर्मचारी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति रात-रात भर फोन पर बात करता रहता था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता। उल्टा उस पर ही शक करता। सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने भी अपने बेटे का पक्ष लिया। बात मारपीट तक पहुंची तो 2019 में मायके आ गई। तब से मायके में है। करीब 6 साल से परिवार न्यायालय में न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

केस-2
सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2019 में दिल्ली में हुई थी। पति कारोबारी है। दोनों में 2023 में विवाद हो गया। पत्नी मायके गई। जब पति लेने नहीं आया तो परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। काउंसलिंग में दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पत्नी का कहना है कि पति रोज शराब पीकर घर आता था। इसके बाद बिना बात के मारपीट करता। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी किसी अनजान युवक से फोन पर बात करती थी। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो जाती थी। अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन

केस-3
मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की 2022 में मथुरा निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति-पत्नी दोनों में विवाद हो गया। पत्नी झगड़ा कर मायके में रहने लगी। पति लेने नहीं पहुंचा तो परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति जब देखो फोन पर लगा रहता है। ठीक से बात भी नहीं करता। कई घूमने जाने की बोलो तो मारपीट करता है। पति का आरोप है कि पत्नी घर की मालकिन बनना चाहती है। मां के होते हुए उसे हक कैसे मिल सकता है। वह अब भी पत्नी को रखने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें