फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्पेक्टर कक्ष में लेट गए वकील तब कहीं जाकर लिखा मुकदमा, घर पर पड़ोसी के उपद्रव का है मामला

Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में वकील इंस्पेक्टर कक्ष में लेट गए तब कहीं जाकर मुकदमा लिखा गया। घर पर पड़ोसी के उपद्रव का मामला लेकर वकील थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कराने के लिए लेटकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पड़ोसी से हुए झगड़े में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही थी। इस पर मंगलवार को अधिवक्ता साथियों के साथ इंस्पेक्टर कक्ष में जमीन पर लेट गया। मुकदमा नहीं लिखे जाने तक नहीं उठने की चेतावनी दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


दयालबाग के मां गौरी टाउन निवासी दुर्गेश शर्मा अधिवक्ता हैं। आरोप है कि पड़ोसी दीपक कुशवाह ने मकान की मरम्मत कराने के दौरान उनके घर के सामने लगी टाइल्स व पिलर तोड़ दिए थे। बाद में मरम्मत का आश्वासन दिया था। काम पूरा होने के बाद टोकने पर दीपक ने 20-25 साथियों के साथ घर में घुसकर पिटाई की। 

थाने में पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया। साथियों के साथ मंगलवार को वह फिर थाने पहुंचे। सुनवाई नहीं होने पर साथियों के साथ जमीन पर लेट गए। इसको लेकर हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें