कासगंज। चार दिन पूर्व भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप चौहान निवासी गंगेश्वर कालोनी 16 फरवरी 2024 को 3:50 बजे स्कूटी पर सवार होकर नदरई से वापस आ रहे थ। बांकनेर के निकट दीनदयाल पुरम निवासी योगेश और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। प्रदीप ने आरोपियों को खिलाफ पुलिस का तहरीर दी । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने भाजपा नेता पर हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है । शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।