कासगंज। शहर के एक मोहल्ला में सोमवार को युवक की पिटाई कर रहे आरोपी बहन के चिल्लाने पर बाइक छोड़कर भाग गए। बहन ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मोहल्ला जय जयराम में अनमोल के घर गाली गलौज करते हुए शेखर, रोहित, दक्ष, रवि एवं गौरव घर में घुस आए। उसकी बहन नंदनी का कहना है कि आरोपियों ने उनके पुत्र अनमोल की पिटाई की। उनकी चीख पुकार करने पर आस-पास के लोगों के एकत्रित होने लगे तो आरोपी बाइकें छोड़कर मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिल सका। युवक की बहन नंदनी ने पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।