कासगंज। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम नरदौली में एक ग्रामीण को शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नरदौली निवासी राजीव 30 मार्च को अपने खेत पर गया हुआ था। उसी समय उसके पास ओमकार, विजय निवासी जिजौल, सतेंद्र निवासी बझेरा, बबलू निवासी डंपर पहुंच गए। राजीव का कहना है कि आरोपियों ने उससे शराब के लिए 2000 रुपये मांगे, जिसे देने से उसने इंकार कर दिया। इस पर उसकी पिटाई कर दी गई। उसकी चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।