फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट के आदेश पर किशोरी को अगवा के मामले में 4 पर केस

Thu, 15 Jun 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस किशोरी के बरामदगी के प्रयास में जुटी है। गांव में 24 अप्रैल को किशोरी शौच करनेे के लिए घर से खेतों की ओर गई थी। लेकिन वह काफी देर बाद भी नहीं लौटी। इस पर परिजनों को चिंता हुई। वो लोग किशोरी की तलाश शुरु किए। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि उनके गांव का ही सुभाष, पुष्पेंद्र एवं राजकुमारी एवं एक अन्य निवासी बिलराम ढोलना उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए हैं। पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें