फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर मालगोदाम रोड पर शनिदेव मंदिर के बाद बुधवार की दोपहर एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर के मालगोदाम चौराहा पर एक युवक के शव को राहगीरों ने पड़े हुए देखा। जानकारी होते ही आस-पास के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए। उसके बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। शव का पंचनमा करने की कार्रवाई की गई। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। वह काले रंग का लोअर पहने हुए हैं। उसकी आयु लगभग 35 वर्ष है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उसके फोटो को अपलोड किया गया है। जिससे उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। उसके शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें