आगरा में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में सामान्य टिकट वाले यात्रियों ने सीट पर कब्जा कर लिया। इनको सीट से हटने के लिए कहा तो वे अभद्रता करने लगे। इसकी शिकायत करने पर भी रेलवे ने कोई सुनवाई नहीं की।
ये है मामला
दयालबाग के हरीश नगर निवासी हास्य कवि वाहेगुरु भाटिया ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार को राजामंडी स्टेशन से गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए रवाना हुए। इनका आरक्षण एस-6 कोच में था, सीट नंबर 1, 3, 7, 8 आरक्षित थीं।