मैनपुरी। कस्बा भोगांव के पूर्व चेयरमैन पति और दो पुत्रों के खिलाफ मोहल्ला रसूलाबाद निवासी हाफिज शीबू ने केस दर्ज कराया है। इसमें घर में घुसकर गाली-गलौज व पीटने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी हाफिज शीबू कुरैशी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह भैंसों का व्यापार करके अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। 11 जनवरी की दोपहर को वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। तभी मोहल्ले के रहने वाले पूर्व चेयरमैन पति अकबर कुरैशी अपने पुत्र अल्ताफ कुरैशी और तौहीद के साथ घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूर्व चेयरमैन पति व पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।