फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धा की मौत के मामले में अज्ञात वाहन पर केस दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में सोमवार सुबह पैदल गांव फिरोजपुर जात करने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। मामले में परिजन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद अलीगढ़ कोतवाली गंगीरी के गांव भरतपुर निवासी वृद्धा सरवती (70) पत्नी ख्याली राम सोमवार सुबह अपने घर से पैदल ढोलना के गांव फिरोजपुर जात करने के लिए जा रही थी। नगला गुलरिया बंबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वृद्धा के बेटे पुत्र सुम्वेर सिंह ने ढोलना कोतवाली में अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्धा के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन व चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें