फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती की माैत पर परिजन का हंगामा, भागा झोलाछाप

Tue, 14 Oct 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के ज्योंति रोड स्थित झोलाछाप के यहां प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती की खून चढ़ाते समय मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामला बिगड़ता देख झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी सुमित पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने सोमवार को नगर के ज्योंति रोड स्थित जय मां मेटरनिटी होम पर भर्ती कराया। यह क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। झोलाछाप ने पहले तो सामान्य प्रसव कराने की बात कही लेकिन देर शाम खून की कमी होने के कारण सिजेरियन प्रसव कराने के लिए बताया। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब अचानक हुए महिला की हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही झोलाछाप ने शव बाहर निकलवाया और क्लीनिक बंद करके भाग गया। आक्रोशित परिजन ने शव क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के देवर विपुल ने आरोप लगाया कि महिला को खून की कोई कमी नहीं थी। इसके बाद भी डाॅक्टर ने खून चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अचानक हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें