कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्रामीण ने छह दिन पूर्व पेड़ से फंदा लगाकर पंकज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर पति को प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।
घटना 14 अप्रैल की है। सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी पंकज ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। उसकी पत्नी बेबी का आरोप है कि 24 मार्च को उसके पति की सुरेंद्र, विनीता एवं सुदामा ने पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी उसके पति को प्रताड़ित किए जा रहे थे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या हत्या की है। उसने पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।