फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवती को लिव-इन में रखा, शारीरिक शोषण कर कराया गर्भपात, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित युवती ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी सिपाही हाथरस में तैनात है। 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले सिपाही राघवेंद्र पाल के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शारीरिक शोषण किया। गर्भपात भी कराया। मुकदमे में मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा भी लगी है। सिपाही वर्तमान में हाथरस में तैनात है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती सोमवार को पुलिस आयुक्त से मिली थी। उसने आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। अब दूसरी युवती से शादी करना चाहता है। वह गर्भवती हो गई थी। उसका गर्भपात भी करा दिया। 15 दिन पहले अपना स्थानांतरण करा लिया। पूर्व में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। युवती का कहना है कि उसके पास सिपाही के साथ लिव इन में रहने के प्रमाण हैं।
 
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सिपाही के बारे में एक रिपोर्ट बनाकर एसपी हाथरस को भी भेजी जा रही है। युवती और सिपाही की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी। उसके पास जो भी साक्ष्य हैं, उन्हें संकलित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें