मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को नामजद आरोपी अगवा कर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता ने किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बीती 19 मार्च को सुबह गांव कसद निवासी सुखदेव उर्फ देवराज बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पत्नी ने पति पर लगाया करंट लगाने का आरोप
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया में पत्नी ने पति पर करंट लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। रंजना ने पुलिस को बताया कि 16 माह पूर्व शादी एटा जनपद के थाना जलेसर के गांव जमालपुर दुर्जन निवासी नामजद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ फरीदाबाद रहने लगी। यहां पति अपनी भाभी की प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ मारपीट और करंट लगाकर उत्पीडन करने लगा। बीती 25 अप्रैल को पति ने लाठी डंडों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।