फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर महिला को बनाया बंधक, 12 दिन तक किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Sat, 20 Oct 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले में सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


घटना 31 जनवरी 2018 की है। सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला किसी काम से जा रही थी। तभी रास्ते में संजय निवासी पचौरा उसे पकड़ लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गया। 

आरोप है कि संजय ने एक मकान में 12 दिन तक महिला को बंधक बनाकर रखा। रोज उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 फरवरी को महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भाग निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मामला दायर कर दिया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें