फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व मंत्री अरिदमन समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Wed, 07 Dec 2022 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस मामले में कोर्ट ने 30 नवंबर को पिनाहट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कागजों में छेड़छाड़ कर फर्जी बैनामा कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ पिनाहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये है मामला 

पिनाहट के गांव विप्रावली निवासी धर्मवीर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह व उनके सहयोगी आयूब, जीतू निवासी पिनाहट तथा मनोज सक्सेना निवासी भदावर हाउस ने उनकी जमीन के कागजों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से बैनामा कराया है। उनका आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए उनकी जमीन का शारदा देवी निवासी मोहल्ला चांदनी चौक पिनाहट, बबलू खान निवासी पिनाहट, प्रयाग शर्मा निवासी पिनाहट, अनिल कुमार वर्मा निवासी पिनाहट, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी मोहल्ला मार को बेच दिया गया है। आरोपियों ने उनकी जमीन पर दबंगई से कब्जा कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा कमिश्नरेट: कलक्ट्रेट में उपायुक्त नगर, पुलिस लाइन में अपर आयुक्त, जानें कहां होगा किस अधिकारी का कार्यालय

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

इस मामले में कोर्ट ने 30 नवंबर को पिनाहट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह निवासी भदावर हाउस आगरा, अयूब खान निवासी पिनाहट, जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी पुरानी तहसील रोड पिनाहट, मनोज सक्सेना निवासी भदावर हाउस आगरा, शारदा देवी निवासी मोहल्ला चांदनी चौक पिनाहट, बबलू खान निवासी पुरानी तहसील चंबल रोड पिनाहट, प्रयाग दत्त शर्मा निवासी मोहल्ला मार पिनाहट, अनिल कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला मार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी मोहल्ला मार पिनाहट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें