आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की। धमकी देकर भगा दिया। इससे उनके चोट लगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकेश जैन, सुमित जैन, मुकेश के बेटे और मुकेश चावला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिल्डर ने यह कहा
उधर, बिल्डर मुकेश जैन का कहना है कि वह राजेंद्र रावत को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने कोई फ्लैट नहीं बेचा है। आरोप सरासर गलत हैं। मुकदमे की जानकारी नहीं है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।