फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमनगरी आयोजन में 62 लाख रुपये के चंदे का गबन, पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 21 Apr 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा में वर्ष 2018 में भीमनगरी के आयोजन में 62 लाख रुपये के चंदे का गबन किया गया। यह आरोप कमेटी के अध्यक्ष ने लगाया है। इस मामले में पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पदाधिकारियों ने 10 रसीद बुक से चंदा इकट्ठा किया। न तो रकम जमा कराई और न ही रसीद बुक वापस की। पंचायत में हिसाब मांगने पर धमकी दी।
विज्ञापन

 
जगदीशपुरा के भीम नगरी निवासी नंद किशोर ने एसएसपी से शिकायत की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें कहा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन केंद्रीय कमेटी कराती है। विशेष घोषित क्षेत्र में क्षेत्रीय कमेटी आयोजन कराती है। वर्ष 2018 में जगदीशपुरा में भीमनगरी का आयोजन किया गया था। नंद किशोर भीमनगरी के अध्यक्ष थे। 

भीमनगरी आयोजन में क्षेत्र के बहादुर सिंह को सचिव, जगदीश बाबू पिप्पल को महामंत्री, शिवनरायन सेहरा को संयोजक, प्रेम सिंह उर्फ भोलू को उपाध्यक्ष और निहाल सिंह को मंच व्यवस्थापक के पद पर नियुक्त किया गया। सभी ने अहम भूमिका निभाई थी। पदाधिकारियों ने अपनी टीमें बनाकर चंदा इकट्ठा किया था। चंदे के लिए 114 रसीद बुक छपवाई गईं थीं। 104 बुकों का उक्त लोगों ने हिसाब जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसाब न देने का आरोप

नामजद लोगों से भीमनगरी संपन्न होने के बाद बाकी रसीदों का हिसाब मांगा गया। आरोप है कि उन्होंने हिसाब नहीं दिया। रसीद बुक भी जमा नहीं कराई हैं। समाज के लोगों की बैठक में 1403000 रुपये दे दिए, जबकि रसीदों के बारे में बताया कि खो गई हैं। 

17 जून 2018 को डॉ. आंबेडकर भवन जगदीशपुरा में पंचायत हुई। इसमें उक्त लोगों ने चंदे का हिसाब देने से मना कर दिया। उनसे गालीगलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। नंद किशोर का कहना है कि रसीद बुकों में 62 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा हुआ था। 

आरोपियों ने धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। पुलिस ने धारा बलवा, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और मानहानि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवेचना कर रही है। 

नंद किशोर का कहना है कि आरोपियों ने उन पर गबन का आरोप लगाया था। इसके होर्डिंग भी क्षेत्र में लगा दिए थे। गलत बयान भी दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें