फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की पिटाई: सपा नेता जुगेन्द्र यादव पर लिखाया था मुकदमा, अदालत जाते समय घेरा; दी ये धमकी

Fri, 18 Aug 2023 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़िता ने सपा नेता जुगेन्द्र यादव के भाई रामनाथ यादव सहित 18 के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
जुगेंद्र सिंह यादव, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा में एक महिला ने सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में समझौते का दबाव बनाया गया। महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह जानलेवा हमला कर पीटने का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में 17 अगस्त को जैथरा अपनी रिश्तेदार में जा रही थी। परौली बंबा पर पहुंची, तभी जुगेंद्र सिंह यादव का भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव अपने साथ कई गाड़ियों से आया। कहा कि जुगेंद्र के खिलाफ लिखाए दुष्कर्म के मामले को वापस ले ले। अब मायावती की सरकार नहीं है, तुझे जान से मार देंगे। इसके साथ ही पिटाई की, जिसकी वजह से चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इनके नाम दर्ज हुई रिपोर्ट 

महिला की तहरीर पर रामनाथ सिंह यादव निवासी अमृतपर रघूपुर, टीटू पूर्व ब्लॉक प्रमुख पटियाली, रामबृजेश निवासी सुकटीखेड़ा, राहुल गुप्त उर्फ नीलू व धर्मेंद्र गुप्ता निवासी धुमरी, विनोद यादव निवासी नगला काजी, सतीश यादव निवासी प्रहलादपुरा, बबलू यादव व अतेंद्र यादव निवासी पिपेहरा, राजपाल यादव निवासी बलिया, सतेंद्र प्रधान, गेंदालाल, इसका पुत्र राजू और पत्नी राजबेटी निवासीगण बहोरनपुरा थाना पटियाली, नरेंद्र निवासी खिरिया पट्टी थाना सिढपुर, पप्पू दिवाकर निवासी जलेसर, शिव कुमार निवासी कसौलिया, अजयवीर निवासी पहाड़पुर, कुंवरपाल सिंह निवासी चंदनपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
 
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 

थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें