फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन की गिरफ्तारी की तैयारी, धार्मिक भावना भड़काने का है आरोप

Sun, 05 Jun 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 
 
विज्ञापन
इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला में इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन

 
मथुरा के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को नोटिस दिया था। इसमें बताया कि औरंगजेब वर्ष 1670 में ठाकुर केशव देवजी के मंदिर को ध्वस्त कर देव विग्रहों को जामा मस्जिद आगरा ले गया था। इसके बाद मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन करा दिया था। शुक्रवार को यह मामला मीडिया में आया था। 

इसके बाद इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मस्जिद की तरफ आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इसमें भड़काऊ भाषण दिया गया। सभी को एकजुट होने के लिए कहा है। उनका ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। इसके बाद थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद जाहिद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और धमकी देने की धारा में चौकी प्रभारी सुभाष बाजार एसआई सुमित कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। ऑडयो में आवाज जाहिद कुरैशी की है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं का भड़काने का काम किया। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। जो भी इस तरह का बयान देगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। किसी को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को धमकी, दी तहरीर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी पर ऑडियो जारी कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंटोला थाने में मुकदमे के बाद महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन में भी तहरीर दी है। पुलिस ने जीडी में तस्करा डाल दिया है। इधर, महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें