फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली से पहले कार्ड धारकों को मिलेगा मार्च का राशन

Wed, 01 Mar 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली से पहले कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिल जाएगा। शासन से 5 मार्च से वितरण शुरू कराने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। विभाग ने डोर स्टेप डिलीवरी के तहत डीलर की दुकानों तक राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है। कार्डधारकों को इस बार भी राशन में गेहूं, चावल के साथ बाजरा भी दिया जाएगा। जिलें में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत 250851 कार्डधारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। ये कार्डधारक 891 दुकानों से राशन प्राप्त करते हैं। राशन वितरण की व्यवस्था अब ढर्रे पर लौट आई है। मार्च माह का राशन कार्डधारकों को दिया जाएगा। होली के त्योहार को देखते हुए इन कार्डधारकों को इस बार 5 मार्च से 20 मार्च तक राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, 2 किलो चावल एवं 1 किलो बाजारा मिलेगा। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 20 किलो चावल, एक किलो बाजारा मिलेगा। शासन से तिथि निर्धारित होने के बाद विभाग ने सभी दुकानों पर राशन पहुुंचाना शुरू कर दिया है।

अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन किलो चीनी
कासगंज। शासन से होली के पर्व को देखते हुए अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार भी चीनी का वितरण किया जाएगा। कार्डधारकों को तीन किलो चीनी मिलेगी। कार्डधारकों को इस चीनी का 54 रुपये भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


शासन से कार्डधारकों को मार्च माह के राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। दुुकानों पर राशन पहुंचना शुरू हो गया है। समय से सभी दुकानों पर राशन पहुंचा दिया जाएगा। संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें