फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, धुंध ने बढ़ाई कार्बन कणों की मात्रा

Sun, 08 Dec 2019 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को आगरा पूरे सूबे में सबसे ठंडा रहा। दिन में आगरा का पारा सबसे कम दर्ज किया गया। झांसी दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। ताजनगरी में शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण धूप भी सर्दी से राहत न दे पाई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कोहरे का प्रकोप कम रहेगा, लेकिन तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे है। शहर के आउटर इलाकों, यमुना नदी के किनारे और देहात के अकोला में कोहरा ज्यादा घना बना रहा। वहां सुबह 11 बजे के बाद दृश्यता में इजाफा हुआ। 
 

स्मॉग में 30 गुना घुली मोनो ऑक्साइड
कोहरे के साथ ही प्रदूषण तत्वों में बढ़ोतरी हो गई, जिससे स्मॉग की चादर भी गहरा गई। स्मॉग में मानक से 30 गुना ज्यादा कार्बन मोनो ऑक्साइड छा गई, वहीं धूल कणों की मात्रा भी पांच गुना तक है।

रात में नो एंट्री खुलने के कारण ट्रकों की लंबी कतार के कारण तीन बजे सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा में इजाफा हुआ। यह अधिकतम 101 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक रही। पीएम कण अधिकतम 316 तक रहे।
विज्ञापन

सबसे ठंडे शहर
शहर  तापमान
आगरा 23.4
झांसी  23.6
अलीगढ़   24.4
मेरठ   24.7
कानपुर 24.8
बरेली  25.1
वाराणसी  25.2
सहारनपुर  25.6
   
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें