फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा: खुले मैनहोल और गहरे गड्ढे! आगरा छावनी की सड़कों पर हर कदम पर खतरा, देखें ये तस्वीर

Sat, 21 Feb 2026 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के छावनी क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है और जिम्मेदार बेखबर हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, खुले मैनहोल हादसे को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
मैनहोल में फंसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छावनी क्षेत्र में सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं तो कई जगह सड़क धंसकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। शुक्रवार को खुले मैनहोल में एक कार का पहिया अचानक फंस गया। गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पहिये को बाहर निकाला।
विज्ञापन


नौलक्खा निवासी विनोद बघेल ने बताया कि क्षेत्र के सभी आठ वार्डों में यही स्थिति बनी हुई है। सड़क के गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं। बरसाती पानी और सीवर रिसाव के कारण सड़क और अधिक धंसती जा रही है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सदर क्षेत्र की प्रमुख सौदागर लाइन, रिफ्यूजी मार्केट और शहजादी मंडी जैसे व्यस्त इलाकों में भी खुले मैनहोल और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। दिनभर आवाजाही के बीच जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वार्ड नंबर-1 निवासी किशन का कहना है कि रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। आरोप लगाया कि छावनी परिषद को कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


जल्द पूरे होंगे कार्य
छावनी परिषद के अभियंता लाखन सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों की जानकारी जुटाई जा रही है। एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कराया जाएगा। खुले पड़े मैनहोल भी बंद किए जाएंगे। जल्द ही सभी कार्य पूरा कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें