फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बकरी चोर: सफेद रंग की कार से आए, किसान के सामने ही ले उड़े बकरियां

Sun, 19 Feb 2023 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद गाड़ी में सवार होकर साफ तौर पर गांव से निकलते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां गांव जैंत से कार सवार चोर एक किसान के बकरे और बकरियों को कार में डाल कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तीन दिन से थाने के चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



रविवार को थाना जैंत पहुंचे गांव जैंत निवासी ओमप्रकाश का कहना था कि 17 फरवरी की रात 7.45 बजे एक सफेद रंग की कार में आए चोर घर के निकट बंधा एक बकरा व दो बकरियों को कार में डालने लगे। यह देख दूर खड़ी उसकी मां ने शोर मचाया। वह दौड़ कर वहां पहुंचती, उससे पहले ही कार सवार चोर भाग गए।

घटना को अंजाम देकर गांव से निकलते ही चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद गाड़ी में सवार होकर साफ तौर पर गांव से निकलते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें