फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी कार, विरोध पर कर दिया हमला; कालिंदी विहार में पथराव से दहशत

Tue, 03 Mar 2026 10:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कालिंदी विहार में पड़ोसी द्वारा पालतू पिल्ले पर कार चढ़ाने के बाद विरोध करने पर 10-12 लोगों ने घर पर पथराव और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
पथराव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार को पड़ोसी ने पालतू पिल्ले पर कार चढ़ा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। विरोध पर साथियों संग हमला बोल दिया। पथराव और मारपीट की। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चंद्र नगर, कालिंदी बिहार निवासी शिवम जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी रवि बघेल ने तेज रफ्तार कार पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी, जिससे पिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध पर पड़ोसी ने 10-12 साथियों के साथ हमला बोल दिया। घर पर पथराव किया। वह किसी तरह बच सके। बाद में परिजन को पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें