फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की चपेट में आए कार सवार, एटा के युवक की मौत, 6 लोग घायल

Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एटा के एक युवक की मौत हो गई। कार सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुरावली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद एटा के नगला इंदु गांव के रहने वाले 45 वर्षीय संजय कुमार बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ कन्नौज के कसाबा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। कार को एटा निवासी शिवम चला रहा था। कार जब थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 पर कृषि मंडी के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में संजय और सपना वर्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। कार सवार घायल लोकेश, सुरेश चंद्र, सिया देवी और सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें