बाईपास रोड पर बुधवार रात कट लगने के बाद कार सवार लोगों ने ट्रक चालक को लाठी डंडे से पीटा। राहगीरों को रुकता देख आरोपी भाग गए। घायल चालक अलीगढ़ का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
बुधवार को औरेया से माल लेकर ट्रक आगरा की ओर जा रहा था। देर रात मैनपुरी-आगरा बाईपास रोड पर ट्रक से कार में मामूली कट लग गया। कुछ दूरी पर कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवाया और कार से उतरे तीन युवकों ने चालक को उतार कर पीटा। ट्रक का खलासी उतर कर भाग गया। मारपीट होता देख राहगीर रुकने लगे तो चालक को पीट रहे तीनों कार में बैठ कर शहर की ओर चले गए। पिटाई में घायल चालक ने बताया कि वह अलीगढ़ का रहने वाला है। कुछ देर रुकने के बाद चालक कार्रवाई की बात कहते वहां से चला गया। बृहस्पतिवार को समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।