गांव दिवन्नपुर में बुधवार शाम खेत पर शौच के लिए गई महिला को नामजद ने रोक लिया। महिला से साथ चलने की बात कही। मना करने पर तमंचा निकाल कर धमकाते हुए जान से मारने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर निवासी बबलू खां की पत्नी नगमा बानो बुधवार की शाम को शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी आमीन खां मिल गया। नशे में धुत था। कहने लगा कि तू मेरे साथ चल नहीं तो जान से मार दूंगा। आरोपी के पास तमंचा भी था। महिला ने घबराकर शोर मचा दिया। आसपास खेत में काम कर रहे लोग पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर पति को बात बताई। थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धमकी दिए जाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।