फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऊबड़ खाबड़ रास्ते, दूर-दूर तक चंबल का बीहड़...दोड़ेंगी कार और बाइक, विजेता को मिलेगा ढाई लाख रुपये

Sat, 22 Feb 2025 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज महोत्सव में कार रैली का आयोजन आज है। मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा की ओर से आठवीं बार ये आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में 50 कारें और 75 मोटरसाइकिलें दो दिन तक रफ्तार का रोमांच दिखाएंगी। 
 
विज्ञापन
Off road driving fun - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीहड़ के ऊबड़ खाबड़ रास्तों से लेकर नदियों, तालाबों के किनारे पर फर्राटा भरती 50 से ज्यादा कारें और 75 मोटरसाइकिलें द ताज कार एंड बाइक रैली में नजर आएंगी। टाइम, डिस्टेंस और स्पीड पर आधारित कार एंड बाइक रैली का आयोजन 22 और 23 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


ताज महोत्सव में एक बार फिर रोमांच और रफ्तार का जुनून नजर आएगा। मोटर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन राम मोहन कपूर ने बताया कि रैली से पहले सभी प्रतिभागियों के वाहनों की जांच की गई और प्रशिक्षण दिया गया। 22 फरवरी की सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से ब्रिगेडियर नवीन कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित शर्मा हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना करेंगे। चंबल के दुर्गम रास्तों पर पहले दिन रैली होगी। समापन फतेहाबाद रोड के सेल्फी पॉइंट पर होगा।

तीन वर्गों में रैली
संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि 23 फरवरी को सुबह 6 बजे रैली मलपुरा स्थित टीएस गोपालन पैरा ड्रॉपिंग जोन से रवाना की जाएगी। मलपुरा से फतेहपुर सीकरी, जोधपुर झाल, जमुना पार, गजौली घाट, पीपा पुल पारकर दूसरा पड़ाव तय करके रैली दोपहर तक वापस होटल क्लार्क्स शिराज आएगी और शाम को पुरस्कार वितरण होगा। रैली तीन वर्गों महिला, पुरुष और युगल के मध्य होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के विजेताओं को 2,50,000 रुपये तक की धनराशि बांटी जाएगी। रैली में निर्णायक की भूमिका कार्तिक चतुर्वेदी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


यह रखें विशेष ध्यान
 रैली संयोजक सुदेव बरार ने दुर्गम मार्ग की प्रतिभागियों को जानकारी दी। संरक्षक हरविजय वाहिया ने कार ड्राइवरों को बताया कि ड्राइविंग में रबर के जूते पहनें, जिसका सोल ज्यादा चौड़ा न हो। कैट आई पर पहिया चढ़ाने से बचें। सावधानी से रैली में कार चलाएं। बाइकर्स पूरे गियर्स पहनकर ही राइड पर निकलें। ड्रोन और कैमरों से उन पर नजर रखी जाएगी। एंबुलेंस और पुलिस जीप उनके साथ चलेगी। इस दौरान अभिनंदन शर्मा और विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।

दिव्यांग भी हो रहे शामिल
रैली संयोजक सुदेव बरार ने बताया कि रैली में दो टीमें दिव्यांग प्रतिभागियों की और दो टीम सेना की प्रतिभाग कर रही हैं। 20 से अधिक महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं। चार बार के विश्व रिकॉर्डधारी हरिद्वार निवासी दिग्विजय सिंह आ रहे हैं। व्हील चेयर पर 15 साल से चल रहे मनमोहन और प्रमोद धनेले भी इस रैली में हिस्सा लेंगे। धनेले फुटबाल खिलाड़ी हैं और बाइक से कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें