फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, एयरफोर्स जवान समेत पांच घायल

Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।खबर न दो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 18.500 पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर गुरुग्राम से प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एयरफोर्स जवान समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। पुलिस चालक को झपकी आने से हादसा होना मान रही है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक कार चला रहे देवेंद्र निवासी हाउस नंबर 36, गली नंबर 11, शांतिकुंज पार्ट-2, थाना मारुति कुंज, जिला गुरुग्राम हरियाणा एयरफोर्स में तैनात हैं। वह पत्नी रुचि, पुत्र प्रियांशु और पुत्रियों दिव्या और लांनक्षा के साथ कार से गुरुग्राम से प्रयागराज जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 18.500 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद वापस सीधी हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें